Begusarai News: श्रद्धालुओं को नहीं मिल रही पेयजल व शौचालय की सुविधा
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी में चल रहे छह दिवसीय जन्माष्टमी मेला घूमने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, अस्थायी शौचालय व मोबाइल टॉयलेट की कहीं व्यवस्था नहीं कराई गई है। इससे मेला में घंटों घूमने वाले लोगों को खासकर महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के जवाबदेह अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे तमाशबीन बने हैं। मेला घूमने आए रोहित राज, बेबी देवी, गुड़िया, पिंकी आदि ने बताया कि मेला के पहले आयोजकों द्वारा सुविधा बहाल कराने को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन समय आने पर श्रद्धालुओं को कहीं कोई सुविधा नहीं मिलती है जबकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ जुटती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मेला के चलते रेल परिसर में फैली गंदगी यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.