बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी को लेकर डीएम रिची पाण्डेय द्वारा मेला क्षेत्र और संबंधित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोत्सव की तैयारी, श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। मौके पर विधायक रजनीश कुमार के अलावा एसपी मनीष, एसडीएम नीरज कुमार सिन्हा, एसडीपीओ कृष्ण कुमार के साथ गोशाला के सचिव सुरेश प्रसाद रौशन और शिव प्रसाद अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण की प्रक्रिया निरीक्षण के क्रम में डीएम ने गोशाला का भी जायजा लिया। गोशाला परिसर में ही अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओ...