बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: लाखो। हरे कृष्ण सेंटर द्वारा आयोजित श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान टीम साईं की रसोई ने सदर अस्पताल के समीप सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच शीतल नींबू पानी और बिस्कुट का वितरण किया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इस सेवा का लाभ उठाया। टीम के खाद्य मंत्री पंकज कुमार ने बताया कि संस्था का उद्देश्य मानव सेवा और समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है। सेवा कार्य में रौनक अग्रवाल, गौरव मित्तल, बैभव अग्रवाल, प्रवीण कुमार सहित टीम के अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: 20 जुलाई को धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,तैयारियां पूरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...