Begusarai News: शोषित-वंचित समाज के हक के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान
बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। शोषित समाज दल बखरी मंडल समिति के बैनर तले मंगलवार को समसा स्थित किड्स वर्ल्ड एकेडमी में अमर शहीद जगदेव प्रसाद का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। अध्यक्षता दल के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार ने की। उपस्थित लोगों ने जगदेव प्रसाद के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। दल के पूर्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह ने जगदेव प्रसाद के जीवन और संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जगदेव प्रसाद के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के वंचित वर्गों के अधिकार के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। समारोह में हंसा देवी, बासुकी नाथ पोद्दार, सुरेश महतो, चंदन कुमार, सिंधु कुमार ने भी विचार रखे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: जयंती पर शहीद भगत सिंह को किया नमन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.