बेगुसराय, अगस्त 22 -- Begusarai News: बछवाड़ा। स्थानीय विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में गत 17 अगस्त से चल रहे बिजली बिल सुधार कैंप का समापन शनिवार को हो गया। सहायक विद्युत अभियंता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 40 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर आवेदन जमा किया। जांच के बाद कुल 22 उपभोक्ताओं के विद्युत विपत्र में गड़बड़ी की शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...