बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: भगवानपुर। कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहदौली, दहिया सहित विभिन्न सीआरसी में शनिवार को क्लास 4 व 5 के शिक्षकों का अकादमिक संवर्धन किया गया। समन्वयक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इसका उद्देश्य पढ़ाने के नए तरीके सीखना, शिक्षण कौशल सुधारना, छात्रों की सीखने की जरूरतों को समझना है ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा दी जा सके।कार्यशाला में शिक्षकों को वर्ग शिक्षण में आने वाली समस्याओं व कठिन बिंदुओं पर विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा समाधान बताया गया।साथ ही वर्ग कक्ष में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया गया।सभी शिक्षकों को मासिक कार्य योजना बनाने को कहा गया। मौके पर सुमन कुमार, मो.सलीम, नसीम, गोपाल, अरविंद, विनोद, ज्योति, अजनीश, राकेश, शानू, पूनम, विजय, मुस्लिम अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान क...