बेगुसराय, नवम्बर 6 -- एचआरएमएस भुगतान में अनियमितता पर सख्ती Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और कर्मियों के वेतन, आवास किराया भत्ता तथा अन्य मदों के भुगतान में अनियमितता रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी किया है। अब मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (एचआरएमएस) के माध्यम से होने वाले भुगतान की निगरानी और सत्यापन की जिम्मेदारी डीईओ की होगी। फर्जी कर्मचारी आईडी, दोहरी प्रविष्टि, अनधिकृत भुगतान और वेतन मद में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के साथ अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। विभाग ने वेतन, आवास किराया भत्ता एवं अन्य मदों की अवैध निकासी पर रोक लगाने के साथ ही अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करने का निर्देश दिया है। 22 अक्टूबर को मुख्य सचिव के स्तर पर हुई समीक्षा बैठक में शिक्षा...