बेगुसराय, जुलाई 20 -- Begusarai News: भगवानपुर। बाइट भवन में सोमवार को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और इंस्पायर अवार्ड मानक के संबंध में विज्ञान-गणित शिक्षकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को इन पहलों के बारे में जानकारी देना और उन्हें प्रभावी ढंग से भाग लेने के लिए प्रशिक्षित करना था। प्रखंड तकनीकी टीम के अशोक कुमार सिंह, संदीप कुमार, बिट्टु कुमार व पप्पू कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यशाला प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण के सिद्धांतों व विधियों से परिचित कराने के लिए आयोजित की गई है। इसमें शिक्षक वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने के लिए छात्रों को व्यावहारिक वैज्ञानिक सोच के माध्यम से कैसे संलग्न कर सकते हैं, यह सीखेंगे। यह भी पढ़ें- पीबीएल के प्रभावी क्रियान्वयन पर बीईओ व तकनीकी टीम को मिला ...