Begusarai News: शाहपुर पंचायत के खेत में मिला चेरियाबरियारपुर के अधेड़ का शव
बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे से लगभग दो-तीन सौ मीटर दक्षिण शाहपुर पंचायत में वार्ड 05 तरबन्ना के पास शनिवार को मकई के खेत में अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चेरियाबरियारपुर वार्ड 08 निवासी स्व. रामावतार साह के 58 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र साह के रूप में हुई है। मृतक काफी गरीब था तथा साइकिल पर केला एवं अन्य सब्जी बेचकर अपने परिवार की परवरिश करता था। मृतक की साइकिल जिसके करियर पर सब्जी बेचने का कैरेट बंधा हुआ था, शव के पास कुछ दूरी पर गाछी में मिली है। मृतक के तीन लड़के एवं चार लड़की कुल सात बच्चे हैं।
घटना की प्रतिक्रिया इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने शनिवार शाम मुआवजे की मांग को लेकर स्टेट हाईवे-55 पर चेरियाबरियारपुर प्रखंड कार्यालय के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.