बेगुसराय, सितम्बर 29 -- Begusarai News: शाम्हो/ सिंघौल, निज संवाददाता। भीषण बाढ़ की चपेट में आये शाम्हो प्रखंड की अधिकतर सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। ऐसे में प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार ने डीएम से शाम्हो प्रखंड अंतर्गत जनहित में अत्यंत आवश्यक 10 ग्रामीण सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण की मांग की है।

सड़क निर्माण की आवश्यकता यह ग्रामीण सड़क ग्रामीण कार्य विभाग बलिया डिवीजन के अन्तर्गत आता है। प्रमुख ने कहा की प्रखंड के तीनों पंचायतों में ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों एवं मरीजों के सुरक्षित आवागमन तथा बुनियादी संपर्क हेतु ये 10 सड़कों का निर्माण जनहित में अत्यंत आवश्यक है। साथ ही, अकबरपुर पुरानी दुर्गा स्थान के पीछे से गंगा नदी किनारे होते हुए अकबरपुर 40 टोला को जोड़ने हेतु सड़क निर्माण की आवश्यकता है। यह पूरी तरह कच्ची सड़क है। किसानों को खेती-...