बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। बरियारपुर पूर्वी गांव में रविवार की रात हुए एक शादी समारोह में दूल्हे के भाई के साथ जमकर मारपीट की गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। लोगों के बीचबचाव से मामला शांत हुआ। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को लोगों ने दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जानकारी के अनुसार बरियारपुर पूर्वी की पूर्व मुखिया शांति देवी की छोटी पुत्री की शादी थी। बारात चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बढ़कुरबा गांव से आई थी। वरमाला की तैयारी चल रही थी।

घटना का विवरण दूल्हे का भाई संजय कुमार मंच पर खड़ा था। फोटोग्राफी हो रही थी। तभी किसी बात पर गांव के कुछ युवकों की तू तू मैं मैं दूल्हा के भाई के साथ होने लगी। बात बढ़ गई। गांव के युवकों ने दूल्...