बेगुसराय, नवम्बर 3 -- यातायात मित्रों की भूमिका और तैनाती पर सवाल Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्रैफिक मित्रों मित्रों की सक्रियता से शहरवासियों से राहत की सांस ली है। करीब तीन दर्जन यातायात मित्र पिछले तीन वर्षों से सड़कों पर अपनी सेवा दे रहे हैं। कुछ पार्षदों ने नगर आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर को पत्र लिखकर यातायात मित्रों की तैनाती पर होने वाले व्यय को अपव्यय बताते हुए उक्त राशि को वार्ड के विकास में लगाने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लाने व चर्चा कराने का अनुरोध किया है। नगर आयुक्त को भेजे गये पत्र में वार्ड- 24 के पार्षद राजीव रंजन, उप मुख्य पार्षद के पति व वार्ड- 33 के पार्षद उमेश राय, वार्ड- 17 के पार्षद वशिष्ट शर्मा, वार्ड- 26 की पार्षद पूनम कुमारी, वार्ड- 40 की पार्षद नूतन ...