बेगुसराय, नवम्बर 6 -- दो युवकों के शव बरामद Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के दो स्थानों पर 12 घंटे के अंदर एक पोखर से और एक गंगिया नाला से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। इन दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतकों में एक सिंघौल थाना क्षेत्र के लरुआरा गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद फूल और दूसरा नगर थाना क्षेत्र के हर्रख निवासी 40 वर्षीय उपेंद्र ठाकुर था। पहली घटना गुरुवार की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर चतुर्भुज स्थित पोखर की है। शाम दो दोस्त स्नान करने के लिए गए। इनमें से एक दोस्त डूबने लगा तो दूसरा जान बचाने के लिए आगे बढ़ गया। इससे पहले दोस्त की जान तो बच गई लेकिन दूसरा ...