बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता।पीएम श्री किसान प्लस टू विद्यालय तारा बरियारपुर में शरारती तत्वों द्वारा तोड़ फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। शरारती द्वारा विगत दो दिनों से रात्रि के समय स्कूल में तोड़ फोड़ किए जाने की बात बताई जा रही है। इस घटना की लिखित सूचना स्कूल के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार द्वारा प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी को दी गई है। विद्यालय प्रधान ने बताया है कि शरारती तत्वों ने स्कूल परिसर में लगे नल जल की कई टोटी, पाइप, आर ओ मशीन, कुर्सी, बेंच डैक्स, नोटिस बोर्ड, इत्यादि को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जिससे करीब 50000 मूल्य से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रधानाध्यापक ने बताया है कि विद्यालय में रात्रि प्रहरी नहीं है केवल दो परिचारी है जो रात में विद्यालय में नहीं रहते है। स्कूल के प्रधानाध्याप...