बेगुसराय, अगस्त 20 -- Begusarai News: नावकोठी। पुलिस ने मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के मामले में एक सप्ताह से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सैदपुर निवासी वकील साह का पुत्र मोनू कुमार है। छह अगस्त को मोनू कुमार के गाय के बथान में चारा के नीचे छिपाकर रखी गई विदेशी शराब बरामद की गई थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वह मौके से फरार हो गया था।बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...