बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: भगवानपुर। तेयाय ओपी पुलिस ने शराब बरामदगी कांड के फरार अभियुक्त को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कांड संख्या 121/26, बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी फरार था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओपी क्षेत्र के चुरामनचक निवासी श्रीदेव राय के पुत्र राजा कुमार के रूप में की गई। ओपीध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...