बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: बलिया। थाना क्षेत्र के पटेल चौक से पुलिस ने शनिवार को शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के खरहट निवासी सरयुग प्रसाद यादव के पुत्र बजरंगी यादव के रूप में हुई है। केस दर्ज कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...