बेगुसराय, अगस्त 26 -- Begusarai News: बीहट। जीरोमाइल सहायक थाना की पुलिस ने जीरोमाइल से शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ओपीध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि युवक पहले भी शराब के नशे में कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है। बीहट गुरूदासपुर टोला के सोनू कुमार उर्फ नेपो के विरूद्ध जीरोमाइल सहायक थाना में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...