बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: तेघड़ा। देश में पिछले दो तीन महीनों से हो रहे उथल पुथल में भाकपा के सदस्यों को गंभीरता से देखने की जरूरत है। वोट चोरी से बनी सरकार के विरूद्ध भाकपा आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बल पर सत्ता से चिपके भाजपा के विरुद्ध लोगों में असीम गुस्सा है। ऐसी स्थिति में भाकपा मजबूती के साथ लोगों की समस्या को लेकर आंदोलन करेगी। ये बातें भाकपा शाखा मंत्रियों की बैठक में जिलामंत्री अवधेश राय ने कही। तेघड़ा स्थित ओमर हाई स्कूल में हुई बैठक में पूर्व विधायक राम रतन सिंह ने कहा कि यह पार्टी के कार्यकर्ताओं को शाखा स्तर पर नियमित बैठक करने की जरूरत है। मौके पर मौजूद प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि लोगों को गर्व है कि भाजपा के साथ दिल्ली में पिछले दो माह से लगातार वामपंथी पार्टियों की...