बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। वैष्णवी दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद कुंवारी कन्याओं का ज्योनार रविवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विधि-विधान से कन्याओं को भोजन कराया गया। धार्मिक परंपरा के अनुसार कन्या पूजन और ज्योनार को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल रहा। पूजा समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने बताया कि मंदिर में एक सौ एक कुंवारी कन्याओं को ज्योनार कराया गया। इसके अलावा मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी महाप्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं का निर्वह्न करने के साथ श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण करना है। इस दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...