बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- जयेश मिश्र की स्वर्णिम उपलब्धि Begusarai News: लाखो,निज प्रतिनिधि। शहर के शिवपुरी पोखरिया निवासी सुशांत कुमार के पुत्र जयेश मिश्र ने गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में आयोजित वेस्टर्न एशियन अंडर-16 रैपिड शतरंज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को राजपथ क्लब में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में जयेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। सात चक्रों की इस प्रतियोगिता में एरिना ग्रैंड मास्टर (एजीएम) जयेश ने पांच मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ खेला और एक में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस तरह कुल 5.5 अंक हासिल कर उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले 29 अक्टूबर को आयोजित इसी प्रतियोगिता की ब्लिट्ज स्पर्धा में भी जयेश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान ...