बेगुसराय, सितम्बर 27 -- Begusarai News: वीरपुर,निज संवाददाता। पुलिस ने शनिवार की रात वीरपुर गांव स्थित टांड़ी घाट के पास एक एम्बुलेंस से 37 कार्टन विदेशी शराब बरामद की। यह शराब बेचने के लिए सुनसान रास्ते से धंधेबाज ले जा रहे थे। हालांकि, शराब धंधेबाज व एम्बुलेंस चालक भागने में सफल रहे।

पुलिस की कार्रवाई थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वीरपुर से टांड़ी गांव की ओर जाने वाली ग्रामीण सड़क से एक एम्बुलेंस पर भारी मात्रा में विदेशी शराब ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस ने वहां घेराबंदी की तो पुलिस को देखते ही शराब धंधेबाज एम्बुलेंस छोड़ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

शराब की बरामदगी पुलिस ने एम्बुलेंस की तलाशी की तो उसमें 37 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई। यह शराब उत्तराखंड और चंडीगढ़ में निर...