बेगुसराय, अगस्त 24 -- Begusarai News: नावकोठी,निज संवाददाता। विष्णुपुर पंचायत में बसेरा अभियान के तहत कथित तौर पर अपात्र एवं सुखी-संपन्न लोगों को बासगीत पर्चा दिए जाने का मामला सामने आया है। इस आशय का आवेदन समाजसेवी संजीव सिंह, जनसुराज के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार तथा माकपा के शाखा मंत्री देवनारायण महतो ने विभागीय अधिकारी सह अन्य उच्चाधिकारियों को दिया है।

प्रशासनिक अनदेखी आवेदन में कहा गया है कि पर्चा निर्गत करने में नियमों की अनदेखी करते हुए खतियानी कब्रिस्तान, केवाला से खरीदी गई निजी जमीन तथा गैरमजरूआ आम सड़क की जमीन को भी शामिल कर लिया गया है। इधर, कब्रिस्तान की जमीन से संबंधित पर्चा निर्गत किए जाने की सूचना के बाद कब्रिस्तान कमेटी के शकील बेग, मो बिस्मिल्लाह, मो शब्बीर, मो रकीम आदि ने वरीय अधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है।

सामाजि...