Begusarai News: विशेष मॉड्यूल आधारित डिजाइन वाले आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
बेगुसराय, अगस्त 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वीरपुर प्रखंड अंतर्गत गेंहरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में सोमवार को मनरेगा एवं ईसीडीएस के कन्वर्जेंस मद से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख, बीडीओ, डीपीओ मनरेगा, सीडीपीओ व अन्य थे। नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र जिले का पहला ऐसा केंद्र है, जिसका निर्माण विशेष मॉड्यूल आधारित डिजाइन पर किया गया है। इस केंद्र की संरचना बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। भवन के अंदर एवं बाहर आकर्षक शैक्षणिक चित्र, रंग-बिरंगे शिक्षण संसाधन तथा खेल-आधारित गतिविधियों के अनुरूप विशेष डिजाइन विकसित किए गए हैं। इससे बच्चे खेल-खेल में सीखने की प्रक्रिया से जुड़ सकें और प्रारंभिक शिक्षा उनके लिए अधिक रोचक एवं प्रभावी बन सके। अधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.