बेगुसराय, अगस्त 5 -- Begusarai News: छौड़ाही निज संवाददाता। छौड़ाही थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पहला अभियुक्त छौड़ाही थाना कांड संख्या 39/25 का फरार वारंटी है। जिसकी पहचान एकंबा गांव निवासी बिनो यादव के पुत्र राजकुमार यादव के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा कांड संख्या 126/26 का प्राथमिक अभियुक्त है जो बरैपुरा निवासी रामचंद्र यादव का पुत्र जयनारायण यादव उर्फ गोनर यादव है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार की देर रात विशेष अभियान चलाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के पश्चात उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...