बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: बीहट। मंगलवार की देर शाम तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बुडको) के द्वारा बीहटनगर परिषद के वार्ड 31 में निर्मित पीसीसी सड़क का लोकार्पण किया। रिफाइनरी सड़क से रामलखन सिंह के घर तक 91 लाख रूपये से पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य किया गया है। मौके पर पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, बीहटनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष यशस्वी आनंद, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार, पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार, बीएमएस नेता सुनील कुमार, सुरेश सिंह समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...