बेगुसराय, अगस्त 13 -- Begusarai News: बीहट। दरभंगा स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद सर्वेश कुमार गुरूवार को पिपरादेवस के भरथो भरत उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। एलएलसी सर्वेश कुमार ने विद्यालय की पठन-पाठन, अनुशासन, साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति का बारीकि के साथ निरीक्षण किया।विद्यालय के लिए जरूरी संसाधन व सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन विधानपार्षद के द्वारा दिया गया। एचएम शिवचन्द्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने विधान पार्षद का अंगवस्त्रम तथा फूलमाल पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर पवन कुमार चौधरी, भैरवानंद राय, विनोद कुमार शर्मा, मदन कुमार, अंजुमन आरा समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...