बेगुसराय, अक्टूबर 11 -- Begusarai News: लाखो, निज प्रतिनिधि। वासुदेवपुर निवासी विद्वान पंडित एवं भजनगायक रमाकांत मिश्र के निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। वे धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़े रहने के साथ ही अपनी विद्वता और भजन-कीर्तन के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध थे। पंडित रमाकांत मिश्र भजन-कीर्तन मंडली से जुड़े थे। वे गांव-गांव जाकर भजन-कीर्तन करते थे और लोगों के बीच धार्मिक एवं आध्यात्मिक संदेश पहुंचाते थे। उनके निधन से क्षेत्र के धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़े लोगों में शोक है। वे अपने पीछे तीन पुत्रों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। रविवार शाम सिमरिया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बेगूसराय के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार सिंह सहि...