बेगुसराय, अगस्त 12 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सांवत पंचायत अन्तर्गत मटिहानी गांव में विद्युत स्पर्शाघात के कारण एक महिला की मौत होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार घर में पानी का मोटर था कुछ कारणवश मोटर नहीं चल रहा था। मृतिका तार को सही करने के ख्याल से स्पर्श करने का प्रयास की। विद्युत की 440 वोल्ट प्रवाहित तार के स्पर्श में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी रामकिशन शर्मा की पत्नी सुमित्रा देवी 75 के रूप में की गई है। पंचायत मुखिया काजल कुमारी वार्ड सदस्य कमल कुमार, एवं अन्य समाजसेवी ने महिला के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते सांत्वना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...