Begusarai News: विद्यालय शिक्षा समिति की हुई बैठक
बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अतरुआ में शुक्रवार को विद्यालय शिक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष जगतारणी देवी ने की।बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री पोषण योजना की गुणवत्ता, वेंडर भुगतान और विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।प्रधानाध्यापक विश्वनाथ साह ने बताया कि विद्यालय के सभी शिक्षकों द्वारा बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।इस अवसर पर समिति सदस्य कविता देवी, आरती कुमारी, रेणु कुमारी, खुशबू कुमारी, खुशबू देवी, रिंकी देवी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.