Begusarai News: विद्यालय में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बरौनी। सेंट जूड्स विद्यालय, बरौनी में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य उत्सव मनाया गया। विद्यालय के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने राधा और कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में इस काय्रक्रम को और भी मनमोहक बना दिया। बच्चों की सजीव और मोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी मासूमियत भरी प्रस्तुतियों ने सबका दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की झांकियों से हुई। इस दौरान माखन चोरी व रासलीला के मनोरम दृश्य भी प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के चेयरमैन शंकर कुमार ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। मौके पर प्रबंध निदेशक ओम नारायण, अकादमिक निदेशक राहुल कुमार, प्राचार्य, संतोष पाण्डेय, विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक व छात्र-छात्राएं आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.