बेगुसराय, अगस्त 27 -- Begusarai News: गढ़पुरा। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, गढ़बड़कुरबा में रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। इसमें बच्चों को रक्षाबंधन के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रक्षाबंधन क्यों, कब और किस लिए मनाया जाता है, इस पर प्रकाश डाला गया। शिक्षकों ने बताया कि यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। छात्राओं ने छात्रों की कलाई पर राखी बांधी और छात्रों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। एचएम राम कुमार ने कहा कि ऐसे पर्व हमें एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने बच्चों से आपस में मिलजुल कर रहने और भारतीय संस्कृति का सम्मान करने की नसीहत दी। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रक्षाबंधन पर छात्राओं ने बांधी राखियां यह भी पढ़ें- Pakur...