Begusarai News: विद्यालय में ताला लगे रहने से भीगते रहे बच्चे
बेगुसराय, जुलाई 12 -- Begusarai News: बरौनी। शोकहारा मध्य विद्यालय में शनिवार को मेन गेट में सुबह सवा नौ बजे तक ताला लटका रहा। जानकारी के मुताबिक मध्य विद्यालय शोकहारा व उच्च माध्यमिक विद्यालय शोकहारा दोनों एक ही कैंपस में संचालित है। शनिवार को मेन गेट में ताला लगे रहने के कारण गेट पर दो दर्जन से अधिक छात्र छात्राएं बारिश में भीगने को विवश देखे गए। यह देख स्थानीय लोगों ने विद्यालय प्रधान रंजीत कुमार से संपर्क किया। तब लगभग सवा नौ बजे विद्यालय के मेन गेट का ताला खोला गया और बच्चे विद्यालय में प्रवेश कर पाए। इस संबंध में तेघड़ा प्रखंड शिक्षा अधिकारी राम उदय महतो ने कहा कि मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.