Begusarai News: विद्यालय के मुख्य द्वार पर मानव मल लगाने से पठन-पाठन ठप, बच्चे लौटे घर
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या दो स्थित उर्दू मध्य विद्यालय पठानटोली में शरारती तत्वों की करतूत से शनिवार को पठन-पाठन बाधित रहा है। अज्ञात लोगों ने विद्यालय के मुख्य द्वार और उसमें लगे तालों पर मानव मल लगा दिया, जिससे सुबह विद्यालय पहुंचे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को दुर्गंध व गंदगी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। त्वरित साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं होने से सभी बच्चे घर लौट गए और दिनभर पढ़ाई ठप रही। वहीं, शिक्षक हाजिरी बनाने के बाद विद्यालय के बाहर सड़क पर रहे। असामाजिक तत्वों की बार-बार की ऐसी हरकतों से परेशान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. तौकीर आलम ने थाना में लिखित शिकायत देकर अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.