बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड क्षेत्र के दमदमा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में लगे समरसेबल बोरिंग का कीमती मोटर की चोरी हो गयी। प्रभारी प्रधानाध्यापक राम बालक सहनी ने मंगलवार को नीमा चांदपुरा थानाध्यक्ष को आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। थाना को दिये गये आवेदन में प्रभारी प्रधान ने कहा कि विद्यालय में भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। 13 अगस्त को निर्माण कार्य से जुड़े संवेदक के मजदूर मुकेश महतो ने जानकारी दी कि समरसेबल बोरिंग का मोटर की चोरी हो गयी। उसके बाद स्थानीय स्तर से भी पता करने का प्रयास हुआ। मोटर नहीं मिलने पर आवेदन देना पड़ा। पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...