बेगुसराय, अक्टूबर 1 -- Begusarai News: बेगूसराय/भगवानपुर, हिटी। विद्यालय अवधि में कोचिंग संस्थानों के संचालन पर प्रभावी निगरानी रखने का निर्देश डीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिया है ताकि विद्यालय के समय शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं की विद्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। विद्यार्थियों को विद्यालय में ही गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। डीएम रिची पाण्डेय ने बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालयों का निरीक्षण कर वहां संचालित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा मॉडल स्कूल के रूप में विद्यालयों में किए गए सकारात्मक बदलावों का जायजा लिया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय बीपी इंटर स्कूल बेगूसराय का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वि...