Begusarai News: विद्यार्थी सहयोग शिविर: छात्राओं ने उठाई पेयजल व साफ-सफाई की समस्या
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहल पर माह के अंतिम मंगलवार को रामचरित्र सिंह महाविद्यालय, मंझौल में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय में शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवेदन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. कमलेश कुमार ने कहा कि छात्र-छात्राओं की ओर से उठाई गई समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने संबंधित समस्याओं का तत्काल निदान करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार पासवान ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। यह भी पढ़ें- Gaya News: विद्यार्थी सहयोग योज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.