बेगुसराय, अगस्त 7 -- Begusarai News: मंसूरचक। बिहार में चल रहे मद्यनिषेध अभियान के तहत मंसूरचक थाना की पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर स्कूल के समीप घेराबंदी कर एक हरे रंग के टेंपो को पकड़ लिया। तलाशी के दौड़ान टेंपो से 80.25 लीटर विदेशी शराब, बड़ी संख्या में खाली बोतल, एक बुलेट बाइक जब्त की। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। आरोपितों की पहचान कोडरमा निवासी विद्याधर पांडेय, बोकारो निवासी भरत भास्कर, गिरिडीह निवासी प्रिंस कुमार , मंसूरचक थाना क्षेत्र के अहियापुर निवासी नागो देवी के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: बंगाल से टोटो में छिपाकर लाई जा रही 163.230 लीटर शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ...