बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: तेघड़ा,निज प्रतिनिधि। तेघड़ा में ही हमें पुत्र रत्न मिला है। इसलिए कभी तेघड़ा का नाम भूलना भी चाहूं तो नहीं भूल पाउंगा। भावुकतापूर्ण ये बातें निवर्तमान एसडीएम राकेश कुमार ने तेघड़ा गोशाला में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में कहीं। कहा कि भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मेले से प्रभावित होकर अपने पुत्र का नाम माधव रखा। मौजूद लोग भी एसडीएम को विदाई देते समय भावुक दिखे। तेघड़ा गोशाला की सूरत बदलने वाले पूर्व एसडीएम रविकांत तिवारी की अध्यक्षता में विधायक रजनीश कुमार, पूर्व विधायक ललन कुंवर, एसडीपीओ कृष्ण कुमार, वर्तमान एसडीएम नीरज सिन्हा, सुरेश रौशन, शिव कुमार केजरीवाल आदि मौजूद थे। मंच संचालन लोकगायक सच्चिदानंद पाठक ने किया। मौके पर कई लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र व गुलदस्ते देकर सम्मानित किया। वहीं, बरौनी भक्ति...