Begusarai News: वार्ड पार्षद पुत्र की हत्या का प्रयास, एक चढ़ा पुलिस के हत्थे
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र के बीहट चांदनी चौक पर बुलेट सवार दो बदमाशों ने वार्ड पार्षद के पुत्र सुमित कुमार की हत्या की कोशिश की। मंगलवार की शाम बीहट नगर परिषद के वार्ड 29 के पार्षद नीलम देवी के पुत्र सुमित कुमार स्कॉपियों से बीहट चांदनी चौक से घर की ओर जा रहे थे, तभी बीहट चांदनी चौक विश्वकर्मा मंदिर के निकट बुलेट सवार दो बदमाश गाड़ी के आगे बुलेट लगाकर गोली मारने की कोशिश की। संयोग से गोली फायर नहीं हो सकी। इसी बीच सुमित के द्वारा हल्ला करने पर बीहट चांदनी चौक पर मौजूद थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश करने वाले बीहट इब्राहिमपुर टोला के ही उमेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को बुलेट बाइक के साथ धर दबोचा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: आपसी विवाद में चली गोली, किशोर की गई जानगिरफ्तारी और कारतूस पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.