बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। छौड़ाही पुलिस के द्वारा अलग-अलग मामले के दो फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार देते थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि नगर थाना कांड संख्या 39/13 का वारंटी थाना क्षेत्र के नारायण पिपरगांव निवासी चंद्रशेखर साहनी का पुत्र राजीव कुमार एवं नालिसी बाद संख्या 362 सी/2017 का वारंटी डीही गांव निवासी स्वर्गीय मंगल यादव का पुत्र राजेश कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। माननीय न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दो मामलों में वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...