Begusarai News: लोगों के बीच चलाया गया जागरूकता अभियान
बेगुसराय, अगस्त 26 -- Begusarai News: बरौनी। आरपीएफ व जीआरपी ने मंगलवार की देर शाम दुलरुआ धाम पोखर पर संयुक्त रुप से स्टोन प्लांटिंग व अपराध नियंत्रण के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। विदित हो कि बरौनी स्थित दुलरुआ धाम परिसर रेल अपराध से जुड़े बदमाशों का सेफ जोन माना जाता है। बदमाशों द्वारा इसी जगह से अपराध की योजना भी बनाई जाती है।इसी को लेकर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व अन्य स्थिति की पुलिस को त्वरित सुचना देने की अपील की गई। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव, जीआरपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.