Begusarai News: लूट के नौ दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
बेगुसराय, जुलाई 11 -- Begusarai News: बरौनी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र में शोकहारा दो बरौनी नगर परिषद वार्ड-14 में 3 जुलाई की अहले सुबह सेल टैक्स के रिटायर्ड कर्मी सोहन साहू के घर में बदमाशों द्वारा लाखों के सोने के जेवरात लूटपाट की घटना को अंजाम दिया लेकिन घटना के नौ दिन बाद भी आज तक पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके अलावा एक जुलाई को फुलवड़िया थाना क्षेत्र के बरौनी स्थित कैशपॉर माइक्रो क्रेडिट ब्रांच से बाइक सवार दो हथियारबंद बदमाश ब्रांच मैनेजर सौम्या शेखर से लगभग एक लाख 23 सौ रुपए लूट कर फरार हो गए। इस घटना का भी अभी तक पुलिस द्वारा खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस की सुस्त कार्यशौली क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.