बेगुसराय, जुलाई 31 -- Begusarai News: बरौनी। फुलवड़िया थाना क्षेत्र के शोकहारा-दो बरौनी नगर परिषद वार्ड-14 में गत 3 जुलाई की अहले सुबह सेल टैक्स के रिटायर्ड कर्मी सोहन साहू के घर में बदमाशों द्वारा लाखों के सोने के जेवरात लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना के 28 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक पुलिस इस मामले में कोई सुराग नहीं ढूंढ़ सकी है। आपराधिक मामलों के अनुसंधान में पुलिस की सुस्ती क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...