बेगुसराय, अक्टूबर 26 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी)। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से लापता विवाहिता को पुलिस ने सोमवार को बरौनी से बरामद किया है। इस मामले का अनुसंधान एएसआई राकेश कुमार कर रहे थे। थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि महिला को न्यायालय के समक्ष उपस्थित कराने के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पत्नी 13 अक्टूबर को दिन के 11बजे घर से अचानक गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद नहीं मिलने पर पीड़ित पति ने गढ़हरा थाना में 15 अक्टूबर को थाना में उसकी गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...