Begusarai News: लापता किशोर का शव मोईन में मिला
बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- Begusarai News: बखरी,निज संवाददाता। लापता 12 वर्षीय आदित्य कुमार का शव राटन पंचायत के बभइन मोईन में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। वह राटन गांव के वार्ड-07 निवासी नारायण महतो का पोता और राजीव कुमार का पुत्र बताया गया है। परिवार बभइन खजुरिया स्थित डेरे पर रह रहा था। जानकारी के अनुसार आदित्य सोमवार दोपहर करीब एक बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। देर शाम डेरे के पास स्थित मोईन में उसका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि खेलते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। घटना की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी उत्पल हिमवान, सीआई विवेक कुमार और एसआई विजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.