बेगुसराय, अक्टूबर 10 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी शहरी इलाकों में इन दिनों लहरिया बाइकर्स की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों के बीच हरवक्त दुर्घटना का भय सताता रहता है। खासकर महिला, बच्चे व बुजुर्ग के समक्ष अधिक भय बना रहता है ।इस पर पुलिस का कोई कंट्रोल नहीं रह गया है। स्थिति यह है कि बेरोकटोक लहेरिया बाइकर्स के कारण अक्सर दुर्घटना का खतरा ही नहीं बना रहता बल्कि कई लोग इसके शिकार भी हो चुके हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन इस मामले में पूर्णतः उदासीन बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...