बेगुसराय, अगस्त 25 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के सभी निजी विद्यालयों की द्वितीय बैठक रविवार की शाम संस्कार संस्कृति विद्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में संबंधित प्रखंड के सभी निजी विद्यालयों के संचालक को आमंत्रित किया गया। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। गढ़पुरा प्रखंड में सभी सम्मानित विद्यालय संचालकों ने सर्वसम्मति से मिलकर अध्यक्ष पद हेतु ललितेश्वर झा,सचिव राजाबाबू कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार को मनोनीत किया गया। उसके बाद बैठक में विभिन्न मुद्दे की चर्चा की गई, जिसमें निजी विद्यालयों को चलाने में आ रही समस्या, विभाग और विद्यालय के कार्य में समन्वय स्थापित करना, विभाग द्वारा कई पोर्टल पर बच्चो का डाटा एंट्री में आ रही समस्याओं पर चर्चा, विभाग द्वारा समय पर आरटीआई का पैसा जारी न करना आदि विषयों पर चर्चा ...