बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- Begusarai News: बरौनी। सोनपुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शामिल बरौनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बरौनी जंक्शन के मुख्य टिकट घर परिसर स्थित पोर्टिको में लगभग एक वर्ष पूर्व लगेज स्कैनर मशीन लगाई गई थी। इसी दौरान 22 जुलाई को लगेज स्कैनर मशीन के रोलर में हाथ फंसने से लगभग डेढ़ साल के बच्चे का हाथ बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद से मशीन खराब हो गई। फिलवक्त खराब मशीन तीन माह से शोभा की वस्तु बनी है जिसे देखने वाला कोई नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...