बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ लखनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को मेला प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी तेघड़ा नीरज कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने पूजा समिति एवं मेला समिति के सदस्यों के साथ मेले को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।एसडीएम ने पूजा समिति को मंदिर परिसर एवं मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। पूजा समिति की ओर से प्रशासन से पेयजल, यातायात व्यवस्था एवं शौचालय की अविलंब व्यवस्था करने की मांग की गई।एएसआई पंकज कुमार ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से दो जगहों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था होगी। एसडीएम ने कहा कि पूजा सम...